मधुपुर: थाना क्षेत्र में शिक्षक रहमत अली व उनके दोनों पुत्रों पर घर में घुस कर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि सबसे पूर्व मोहल्ले के ही मो गुडू उसके घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.
जब उन्होंने हो-हल्ला किया तो गुडू के पिता मो रहमत अली व उसका छोटा पुत्र भी उसके घर घुस आया और मारपीट करते हुए जाति सूचक गाली दिया.
घटना को लेकर महिला के बयान पर मधुपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें रहमत अली के अलावा उनके दोनों पुत्रों पर दुष्कर्म का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चला आ रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है.
