दुकानदार से मांगी एक लाख रुपये रंगदारी

बड़ा बाजार के दुकानदार विकास ने दी है थाना में शिकायत तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मांगी रंगदारी देवघर : एसबी राय रोड बड़ा बाजार के एक दुकान पर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हथियार से लैस तीन युवकों ने पहुंचकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. विकास […]

बड़ा बाजार के दुकानदार विकास ने दी है थाना में शिकायत

तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मांगी रंगदारी
देवघर : एसबी राय रोड बड़ा बाजार के एक दुकान पर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हथियार से लैस तीन युवकों ने पहुंचकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. विकास कुमार केसरी ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है.
जिक्र है कि तीनों युवक स्थानीय व दबंग थे. दुकान में घुसते ही मारपीट करने लगे और हथियार का भय दिखा एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. फिर आने की बात कहकर तीनों कुछ देर बाद चले गये.
जाते-जाते धमकी भी दी. पूरा घटनाक्रम सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >