सड़क निर्माण के विवाद में पहुंची पुलिस

दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, दी लिखित शिकायत मुखिया ने लगाया जान मारने की धमकी देने का आरोप दूसरे पक्ष ने मुखिया पर भी मारपीट का लगाया आरोप दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय रोड से नवाडीह गांव तक राज्य संपोषित योजना से सड़क निर्माण […]

दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, दी लिखित शिकायत

मुखिया ने लगाया जान मारने की धमकी देने का आरोप
दूसरे पक्ष ने मुखिया पर भी मारपीट का लगाया आरोप
दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय रोड से नवाडीह गांव तक राज्य संपोषित योजना से सड़क निर्माण के दौरान जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मामले को लेकर नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल साह ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी अनिल यादव पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. जबकि कंपनी के जेसीबी चालक जीतन महतो ने भी मुखिया अनिल साह पर मारपीट का आरोप लगाया है. मारपीट के बाद बारा पंचायत के मुखिया विष्णु महतो भी जेसीबी चालक के समर्थन में कार्य स्थल पर पहुंचे व सड़क निर्माण को आवश्यक बताया.
स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा व सांसद प्रतिनिधि पप्पू राव कार्य स्थल पर पहुंचे व दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाया गया.
मुखिया अनिल साह का कहना था कि सड़क निर्माण का वह विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी ने उनकी जमीन पर बगैर सूचना दिये जेसीबी से पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया, वहीं जेसीबी चालक का आरोप है कि मुखिया श्री साह उनके आवास पर जाकर मारपीट की.
बारा के मुखिया विष्णु महतो का कहना है कि यह सड़क पंचायत मुख्यालय को जोड़ने के लिए जरूरी है, लेकिन इसका विरोध करना अनुचित है. थाना प्रभारी ने कहा कि पहले जमीन की मापी होगी, उसके बाद ही सड़क निर्माण होगी. फिलहाल कार्य बंद रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >