मधुपुर : स्थानीय डालमिया धर्मशाला में मंगलवार को अनुसूचित संघर्ष समिति द्वारा कोर्ट मोड़ स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का विरोध जताया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश दास ने कहा कि प्रतिमा किसी भी महापुरुष की हो, उसके साथ किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.
जिस तरह से असमाजिक तत्वों द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर समाज को उग्र करने का प्रयास किया जा रहा है. वैसे लोगों को प्रशासन चिन्हित कर कार्रवाई करे ताकि मधुपुर का सौहार्दपूर्ण वातावरण खराब न हो. मौके पर वार्ड पार्षद राजेश कुमार दास, जयदेव मेहरा, सरोज कुमार, राजेश दास, दयानंद कुमार दास, रवि कुमार, रूपेश कुमार दास, वृजनंदन दास, इंद्राणी देवी, अनिल दास, श्रीनाथ दास आदि मौजूद थे.
