झारखंड नंबर वन स्टेट, पर स्किल्ड युवाओं की है कमी

रांची और देवघर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कहा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को झारखंड में थे. रांची में ओल्ड टाउन हॉल परिसर से रवींद्र भवन व हज हाउस का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इसके बाद देवघर पहुंचे. वहां 13 राज्यों के 35 स्थानों में स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उदघाटन कर देश को […]

रांची और देवघर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कहा

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को झारखंड में थे. रांची में ओल्ड टाउन हॉल परिसर से रवींद्र भवन व हज हाउस का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इसके बाद देवघर पहुंचे. वहां 13 राज्यों के 35 स्थानों में स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उदघाटन कर देश को समर्पित किया.
इएसआइ अस्पताल, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और गोड्डा में मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर की ऑनलाइन आधारशिला भी रखी. राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. इसके बाद भागलपुर के कहलगांव गये. रात को उन्होंने कहलगांव में ही विश्राम किया.
प्रभात खबर टोली
देवघर/रांची. रांची में रवींद्र भवन व हज हाउस का ऑनलाइन शिलान्यास करने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है. उन्होंने पिछले बंग साहित्य सम्मेलन में रवींद्र भवन की स्थापना की इच्छा जतायी थी, जो पूरा हो रहा है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी.
राष्ट्रपति दिन के 11.07 मिनट पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से देवघर के लिए रवाना हुए. देवघर से उन्होंने देश के 13 राज्यों के 35 स्थानों पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उदघाटन कर इसे देश को समर्पित किया. इनमें दो केंद्र झारखंड और छह बिहार के हैं. देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा : झारखंड में योजनाओं का चयन व क्रियान्वयन बेहतर रहा है. यह नंबर वन इंडस्ट्रियल स्टेट है. यहां माइंस हैं, मिनरल्स हैं, जल का भंडार है. औद्योगिक संरचना है, कमी है, तो सिर्फ स्किल लोगों की.
उन्होंने कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी की नब्ज को पकड़ा है और स्किल डेवलपमेंट का अलग मंत्रालय ही बना दिया. यह अच्छी सोच है. युवा शक्ति को स्किल्ड बना कर रोजगार देने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है. बेरोजगारी दूर होगी. देश के आर्थिक विकास में स्किल डेवलपमेंट जरूरी है.
युवा शक्ति को स्किल्ड बनाने से दूर होगी बेरोजगारी
देवघर कॉलेज में समारोह का शुभारंभ करते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी. साथ में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री पीपी चौधरी, झारखंड के श्रम व नियोजन मंत्री राज पलिवार, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व अन्य.
रांची : रवींद्र भवन व हज हाउस का ऑनलाइन शिलान्यास किया
देवघर
देश के 13 राज्यों के 35 स्थानों पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उदघाटन किया
करौं में स्थित इएसआइ के 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल की आधारशिला रखी
जसीडीह में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की ऑनलाइन आधारशिला रखी
गोड्डा में मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर की ऑनलाइन आधारशिला रखी
देवघर मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन किया
बाबाधाम-बासुकिनाथधाम सोलर एलइडी लाइट परियोजना का उदघाटन किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >