सहायक मैनेजर के एकाउंट से उड़ा लिया 14500 रुपये

देवघर : बैंक ऑफ इंडिया के सहायक मैनेजर संगीता नुपूर सोरेन के एकाउंट से 14500 रुपया उड़ा लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उनके द्वारा शिकायत नगर थाना में दे दी गयी है. जिक्र है कि एकाउंट से अज्ञात द्वारा उक्त रुपयों की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गयी. संगीता के अनुसार एक […]

देवघर : बैंक ऑफ इंडिया के सहायक मैनेजर संगीता नुपूर सोरेन के एकाउंट से 14500 रुपया उड़ा लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उनके द्वारा शिकायत नगर थाना में दे दी गयी है. जिक्र है कि एकाउंट से अज्ञात द्वारा उक्त रुपयों की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गयी. संगीता के अनुसार एक बार पूर्व भी उसके एकाउंट से इस तरह से रुपया उड़ाया गया था. उस वक्त भी सूचना थाना में दिया था. एटीएम लॉक कराकर मोबाइल नंबर भी बदल लिया था. बावजूद किस परिस्स्थिति में दूसरी बार एटीएम से रुपया गायब हुआ, समझ से परे है. थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >