वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम को दो साइबर ठगों की तलाश

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में साइबर ठगी के मामले में वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम दो लोगों को खोज रही है. इसमें मोरने गांव के निजाम अंसारी व परवेज मियां है. दोनों पर 420 व 66 आइटी एक्ट के तहत वाराणसी के शिवपुर थाने में मामला दर्ज है. दोनों पर वाराणसी […]

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में साइबर ठगी के मामले में वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम दो लोगों को खोज रही है. इसमें मोरने गांव के निजाम अंसारी व परवेज मियां है. दोनों पर 420 व 66 आइटी एक्ट के तहत वाराणसी के शिवपुर थाने में मामला दर्ज है. दोनों पर वाराणसी निवासी जगन्नाथ राव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आरडी सिंह ने दोनों को मोहनपुर थाना के माध्यम से नोटिस भी भेजा है, दोनों की तलाश में वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम मोरने गांव में छापेमारी भी कर चुकी है. फिर से वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम दोनों की तलाश करने आयी है. वाराणसी पुलिस को अमगाछी गांव में भी दो युवकों को खोज रही है, दोनों युवकों ने साइबर ठगी का अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >