प्रेम प्रसंग में पकड़ी गयी चार बच्चों की मां का ग्रामीणों ने कराया निकाह

मधुपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगोमारनी में चार बच्चों की मां उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ प्रेम करते पकड़े गये. जिसके बाद ग्रामीणों ने चार बच्चे की मां का दूसरा निकाह शेखावत अंसारी के साथ करा दिया. वहीं प्रेम प्रसंग का मामला उजागार होने के बाद महिला के पहले पति ने कह दिया […]

मधुपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगोमारनी में चार बच्चों की मां उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ प्रेम करते पकड़े गये. जिसके बाद ग्रामीणों ने चार बच्चे की मां का दूसरा निकाह शेखावत अंसारी के साथ करा दिया. वहीं प्रेम प्रसंग का मामला उजागार होने के बाद महिला के पहले पति ने कह दिया कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है. इधर पूरे मामले की जानकारी संताली सिमरा स्थित महिला के पिता को मिलने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत थाना में दे दिया.

जिसके बाद पुलिस ने महिला के पूर्व पति व वर्तमान पति दोनों को हाजत में डाल दिया. हाजत में डालने के बाद समाजिक स्तर पर मामले में सुलहनामा कराया गया. जिसके बाद महिला को शेखावत अंसारी के साथ ही पत्नी के रूप में रहने की इजाजत दे दिया. वहीं पहले पति के पास ही चारो बच्चे रहेंगे. समझौते के बाद पुलिस ने दोनो को छोड दिया.

महिला के पिता के लिखित शिकायत पर पूर्व व वर्तमान पति को पुलिस ने भेजा हाजत
समझौते के बाद दोनों को छोड़ा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >