कोलियरी सुरक्षा बोर्ड की बैठक. सुरक्षा मानकों के अनुरूप खनन पर बल

चितरा: एसपी माइंस चितरा कोलियरी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा बोर्ड की बैठक क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी यू एस तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें महाप्रबंधक पीके सिंह, अभिकर्ता बीबीपी सिंह, सुरक्षा अधिकारियों के अलावा सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया. मौके पर सुरक्षा बोर्ड के […]

चितरा: एसपी माइंस चितरा कोलियरी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा बोर्ड की बैठक क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी यू एस तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें महाप्रबंधक पीके सिंह, अभिकर्ता बीबीपी सिंह, सुरक्षा अधिकारियों के अलावा सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों ने भाग लिया.

मौके पर सुरक्षा बोर्ड के सदस्य होपना मरांडी, रामदेव सिंह समेत अन्य ने कोलियरी में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल की व्यवस्था कराने, सामूहिक शौचालय का निर्माण कराने, मशीनों के रख-रखाव समेत अन्य सुरक्षा मानकों के अनुसार कोयला उत्पादन कराने का सुझाव दिया.

इस पर कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी यू एस तिवारी ने बिंदुवार सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का अशसन दिया. मौके पर अभियंता लोकेश सिंह, कंपनी पासवान, सुरक्षा अधिकारी बी नायक, ए के सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >