भीम यादव हत्याकांड : आरोपित फुलेश्वर यादव गिरफ्तार, पुलिस को देख आरोपित छत से कूदा, पैर टूटा

मोहनपुर: मनसाराय कुरैवा निवासी पारा शिक्षक भीम यादव हत्याकांड के आरोपित फुलेश्वर यादव को पुलिस ने उनके ससुराल पहरीडीह गांव से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. फुलेश्वर अपने ससुराल में छत पर सो रहा था. रात करीब एक बजे मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घर को घेर लिया. पुलिस […]

मोहनपुर: मनसाराय कुरैवा निवासी पारा शिक्षक भीम यादव हत्याकांड के आरोपित फुलेश्वर यादव को पुलिस ने उनके ससुराल पहरीडीह गांव से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. फुलेश्वर अपने ससुराल में छत पर सो रहा था. रात करीब एक बजे मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घर को घेर लिया. पुलिस फुलेश्वर की गिरफ्तारी के लिए तैयार शुरू कर दी. आनन-फानन में फुलेश्वर पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया. करीब 20 फीट नीचे गिरने पर फुलेश्वर का एक पैर टूट गया.

फ्रैक्चर इतना गंभीर था कि पैर की हड्डी बाहर आ गयी व खून बहने लगा. इससे वह भागने में पूरी तरह असमर्थ हो गया. पुलिस ने फुलेश्वर को इलाज के लिए रात में ही सदर अस्पताल लाया. अभी कुंडा स्थित प्राइवेट क्लीनिक में फुलेश्वर का इलाज पुलिस कस्टी में चल रहा है. अभिरक्षा के लिए चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

फुलेश्वर का कहना है कि वह पुलिस को देख खुद नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इतने में पुलिस के जवानों द्वारा चिल्लाते हुए पकड़कर मारपीट करने बात कही जा रही थी, इस भय से छत से कूदना पड़ा. बताते चलें कि पिछले दिनों मोहनपुर हॉल्ट के पास भीम यादव की हत्या बम मारकर की गयी थी. पुलिस इस हत्याकांड में भीम के पुराने विवादों को भी अनुसंधान के दायरे में लायी है.

पिछले कुछ माह पहले भीम से गांव में किन-किन लोगों का विवाद हुआ था व किन कारणों से विवाद था, इन सब बिंदुओं की जांच चल रही है. इस मामले में दहीजोर गांव के युवक से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला. इस हत्याकांड में दो आरोपित गुड्डु यादव व नरेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >