हिंदू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी, नशा मुक्ति का संकल्प

देवघर: भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से हिंदू नववर्ष हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर अनुज त्यागी के नेतृत्व में तिवारी चौक से प्रभात फेरी निकाली गयी. यह जलसार चिल्ड्रेन पार्क, हदहदिया पुल, बिजली ऑफिस, पटेल चौक होते हुए टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त हुई. कार्यक्रम के समापन पर सभी ने नशा […]

देवघर: भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से हिंदू नववर्ष हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर अनुज त्यागी के नेतृत्व में तिवारी चौक से प्रभात फेरी निकाली गयी. यह जलसार चिल्ड्रेन पार्क, हदहदिया पुल, बिजली ऑफिस, पटेल चौक होते हुए टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त हुई. कार्यक्रम के समापन पर सभी ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया.

इस अवसर पर वीर बहादूर ठाकुर, सत्येंद्र योगवीर, शंभू वर्णवाल, सुभाष कुमार, श्री प्रकाश कुमार, चंद्र प्रकाश कुमार, अभयकांत कुमार, अमर कुमार, रोशन कुमार, राज कुमार, रामेश्वर कुमार, आदि थे. वहीं पतंजलि कार्यालय में भी नववर्ष व राष्ट्रीय महिला दिवस साथ-साथ मनाया गया. इस अवसर पर देशभक्ति गीत, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है. वक्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई, आहिल्या, सीता, अनुसूईया व सावित्री के बताऐ मार्गों पर चलने की सलाह दी.


इस अवसर पर योग शिक्षिका विजया सिंह, ममता गुप्ता, सुरेश्वर प्रसाद सिंह, राजीव सिंह, सविता पांडेय, सरिता वर्णवाल, प्रशांत कुमार गौतम, रंजीत कुमार, सुभद्रा सिंह, अंजलि सिन्हा, अलका सिंह, नीतू राणा, अहिल्या देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >