इसकी जानकारी मिलते ही टाभाघाट मोड़ पर एएसआइ रामनंदन सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे तथा वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इसी क्रम में टेंपो (जेएच 15 एच 8751) में 14 बोरा डीएपी खाद अवैध रूप से लेकर तीन व्यक्ति जा रहे थे.
जिससे पुलिस ने कागजात की मांग की, लेकिन किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखाया गया. इसके बाद पुलिस ने खंडहरा के कोडाडीह निवासी टेंपो चालक गोरेलाल पासवान सहित टेंपो में सवार जसीडीह सरकारी तालाब निवासी प्रमोद वर्णवाल तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर निवासी मौसम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में एएसआइ के बयान पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने टेंपो में इफको कंपनी के खाद को बरामद किया है. आरोपितों को न्यायिक दंडाधिकरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
