ट्रेन से गिर कर महिला घायल

देवघर : हावड़ा-जसीडीह रेलखंड पर विद्यासागर स्टेशन के समीप शनिवार अपराह्न में किसी ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी. मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ द्वारा घायल महिला सोनामणि मुर्मू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि घायल सोनामणि जामताड़ा जिलांतर्गत गुदलीपहाड़ी गांव की रहने […]

देवघर : हावड़ा-जसीडीह रेलखंड पर विद्यासागर स्टेशन के समीप शनिवार अपराह्न में किसी ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी. मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ द्वारा घायल महिला सोनामणि मुर्मू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि घायल सोनामणि जामताड़ा जिलांतर्गत गुदलीपहाड़ी गांव की रहने वाली है. समाचार लिखे जाने तक सोनामणि को सदर अस्पताल देवघर में भरती कर इलाज कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >