दुमका में सुुलझेगा एयरपोर्ट के 57 करोड़ रुपये के मुआवजे का विवाद

देवघर: अब देवघर एयरपोर्ट में जिस जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, उस जमीन का मुआवजा राशि में आपसी दावा-आपत्ति का विवाद दुमका में निष्पादित होगा. विशेष भू-अर्जन कार्यालय ने मुआवजा राशि का दावा-आपत्ति के निबटारे के लिए दुमका में जिला जज की अध्यक्षता वाली भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास प्राधिकरण को वाद से संबंधित फाइल […]

देवघर: अब देवघर एयरपोर्ट में जिस जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, उस जमीन का मुआवजा राशि में आपसी दावा-आपत्ति का विवाद दुमका में निष्पादित होगा. विशेष भू-अर्जन कार्यालय ने मुआवजा राशि का दावा-आपत्ति के निबटारे के लिए दुमका में जिला जज की अध्यक्षता वाली भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास प्राधिकरण को वाद से संबंधित फाइल भेज दी है.

देवघर एयरपोर्ट में कुल सात मौजा का लगभग 57 करोड़ रूपया का वाद से संबंधित फाइल प्राधिकरण को भेजा है. इसमें एेसे वाद हैं जो कोर्ट में लंबित है तथा मुआवजा राशि पर अधिकार के लिए अलग-अलग लोगों ने अपना दावा किया है. भू-अर्जन कार्यालय से यह दावा निष्पादित नहीं होने की स्थिति में दुमका प्राधिकरण काे भेजा गया है. भू-अर्जन कार्यालय से राशि भी भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास प्राधिकरण दुुमका के रजिस्ट्रार के सरकारी खाते में राशि का ट्रांसफर किया जा रहा है.

जिन मौजा का मुआवजा राशि बकाया है, उसमें भीतिया मौजा में 15 करोड़, कटिया में 21 करोड़, दुलमपुुर में 7.5 करोड़, सिहंपुर योगीडीह में 10 करोड़, सलूरायडीह में 1.5 करोड़, नैयाडीह में 2.5 करोड़ रूपये है. विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने बताया कि अभी कुछ और मौजा का मुअावजा राशि से संबंधित दावा-आपत्ति आ रहा है, उन मौजा की मुआवजा राशि भी प्राधिकरण को भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि जहां मुआवजा राशि का दावा-आपत्ति है, वहां जमीन अधिग्रहण कार्य पूर्ण हो चुका है. उक्त जमीन पर निर्माण कार्य चालू करने के लिए नागर विमानन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >