डेढ़ साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जसीडीह : जसीडीह से पुनासी बायपास सड़क का निर्माण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जसीडीह-कोयरीडीह मुख्य सड़क तकरीबन दो घंटा जाम कर दिया. विष्णु मिश्र, नीरज कुमार, शिवेश राय, विक्रम राय, रामरंजन राय, सूरज राय, सुमन कुमार राय, मनोरंजन कुमार, विजय शंकर राय आदि ग्रामीणों ने […]

जसीडीह : जसीडीह से पुनासी बायपास सड़क का निर्माण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जसीडीह-कोयरीडीह मुख्य सड़क तकरीबन दो घंटा जाम कर दिया. विष्णु मिश्र, नीरज कुमार, शिवेश राय, विक्रम राय, रामरंजन राय, सूरज राय, सुमन कुमार राय, मनोरंजन कुमार, विजय शंकर राय आदि ग्रामीणों ने संवेदक पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया. कहा कि अब तक सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों काे परेशानी का सामना करना पड़ता है.

आरइओ विभाग द्वारा लगभग डेढ़ साल पहले रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को जसीडीह हटिया चौक से कोयरीडीह पुनासी होते हुए खोरीपानन तक सड़क निर्माण कार्य का भार सौंपा गया है. कार्य को लेकर संवेदक ने पूरी सड़क को उखाड़ कर पत्थर भर दिया है. जिससे छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है. सड़क निर्माण अधूरा रहने के कारण चलने वाले बड़े वाहनों के कारण धुलकण आसपास के घरों में प्रवेश कर जाता है. जिस कारण प्रदूषण से भी ग्रामीण जूझ रहे हैं.

बार-बार सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद भी हर बार ग्रामीण छला हुआ महसूस करते हैं. जाम की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना से एएसआई संजय सिंह पहुंचे व निर्माण कार्य करा रही कंपनी के कर्मी को बुलाकर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की बात कही. एक महीने के अंदर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >