सत्संग के समीप की घटना
देवघर : बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेलखंड पर सत्संग के समीप लोकल ट्रेन की चपेट में आकर एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेलाबगान वन कार्यालय के समीप क्वार्टर नंबर-1 में रहने वाले राधाकृष्ण नंदी (70) के रुप में की गयी. बताया जाता है कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है. सूचना एक घंटे के बाद बैद्यनाथधाम रेल पुलिस को मिली. इसके बाद एएसआइ सुशील कुमार झा सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक रेल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
