सात आरोपितों की कोर्ट में पेशी, भेजा गया जेल

देवघर : अलग-अलग मामलों के सात आरोपितों को कोर्ट लाया गया, जिन्हें रिमांड लॉयर की उपस्थिति में पूछताछ की गयी. पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया व पूछताछ के बाद मंडल कारा भेज दिया गया. जसीडीह थाना कांड संख्या 105/2017 के तीन आरोपित आजाद अंसारी, सिराज अंसारी व नौशाद अंसारी, देवीपुर थाना कांड संख्या […]

देवघर : अलग-अलग मामलों के सात आरोपितों को कोर्ट लाया गया, जिन्हें रिमांड लॉयर की उपस्थिति में पूछताछ की गयी. पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया व पूछताछ के बाद मंडल कारा भेज दिया गया. जसीडीह थाना कांड संख्या 105/2017 के तीन आरोपित आजाद अंसारी, सिराज अंसारी व नौशाद अंसारी, देवीपुर थाना कांड संख्या 36/2017 के तीन आरोपित राजीव पोद्दार, बबलू पोद्दार व धनंजय पोद्दार तथा देवीपुर थाना कांड संख्या 34/2017 के एक आरोपित कर्मदेव राय को गैर जमानती धाराआें में जेल भेजा गया.

जसीडीह थाना के आरोपितों की सीजेएम कोर्ट में पेशी गयी जबकि देवीपुर थाना के दो मामलों के चार आरोपितों की न्यायिक दंडाधिकारी पीके शर्मा की अदालत में पेशी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >