देवघर : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए वाणिज्य स्नातक प्रशिक्षित विद्यार्थी योग्य हैं. एनसीटीइ द्वारा 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना के तहत अध्यापक बनने की न्यूनतम योग्यता नियुक्ति के लिए बनी थी. उसमें वाणिज्य स्नातक के बारे में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था. लेकिन, 29 जुलाई 2011 को स्नातक प्रशिक्षित […]
देवघर : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए वाणिज्य स्नातक प्रशिक्षित विद्यार्थी योग्य हैं. एनसीटीइ द्वारा 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना के तहत अध्यापक बनने की न्यूनतम योग्यता नियुक्ति के लिए बनी थी. उसमें वाणिज्य स्नातक के बारे में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था. लेकिन, 29 जुलाई 2011 को स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को (वर्ग कक्ष छह से आठ तक) सम्मिलित किया गया है. इसका खुलासा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) के शोध पदाधिकारी सह जन सूचना अधिकारी ने किया है.
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत रामपुर देवघर के पुलिस रविदास ने एनसीटीइ से पूछा था कि क्या झारखंड में टीइटी उत्तीर्ण वाणिज्य स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक वर्ग में शिक्षक बनने के योग्य हैं अथवा नहीं.
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत परिषद से जवाब मिलने के बाद वाणिज्य स्नातक प्रशिक्षित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों में काफी हर्ष है. अब देखने वाली बात है कि कॉमर्स स्नातक प्रशिक्षित से संबंधित मामला का यह अंतिम सच होगा या फिर विभाग अथवा प्रशासन पूरे मामले की जांच करायेगी.