विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दायर

देवघर: हवाई अड्डा जमीन विस्तारीकरण में मिले मुआवजा राशि के जालसाजी का आरोप लगाते हुए असहना गांव निवासी कालेश्वर राउत ने विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी सुधीर कुमार दास समेत पांच के खिलाफ सीजेएम केके प्रसाद की अदालत में मुकदमा दायर किया है. पीसीआर संख्या 210/2017 के दायर मुकदमे में उन्होंने विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावा एक […]

देवघर: हवाई अड्डा जमीन विस्तारीकरण में मिले मुआवजा राशि के जालसाजी का आरोप लगाते हुए असहना गांव निवासी कालेश्वर राउत ने विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी सुधीर कुमार दास समेत पांच के खिलाफ सीजेएम केके प्रसाद की अदालत में मुकदमा दायर किया है.

पीसीआर संख्या 210/2017 के दायर मुकदमे में उन्होंने विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावा एक बैंक के शाखा प्रबंधक, भू-अर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क दिनेश कुमार व गांव के ही मुक्ति राउत को आरोपित बनाया है.

कालेश्वर ने कहा है कि उसकी जमीन हवाई अड्डा विस्तारीकरण में ली गयी है. जिसमें मुआवजा के तौर पर 52.35 लाख रुपये स्वीकृत हुअा है. पैसे लेने के लिए परिवादी को बचत खाता खोलने का आश्वासन दिया. आरोपितों ने साजिश के तहत एक नंबर दिया व कहा कि यही खाता नंबर है. बाद में पता चला कि उनकी राशि गबन कर ली गयी है. कोर्ट में इसे पंजीकृत कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >