देवघर : कृषि मंत्री रणधीर सिंह की बहन रीता देवी जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित

देवघर : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह की बहन रीता देवी देवघर जिला परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. रीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्विंदी कविता चौधरी को एक वोट से हराया. रीता को 13 वोट और कविता चौधरी को 12 वोट मिले. जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के […]

देवघर : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह की बहन रीता देवी देवघर जिला परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. रीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्विंदी कविता चौधरी को एक वोट से हराया. रीता को 13 वोट और कविता चौधरी को 12 वोट मिले.

जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के भतीजे संतोष पासवान ने जीत दर्ज की. उन्होंने किरण कुमारी को एक वोट से हराया. किरण कुमारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >