फोटो : अमरनाथ में यशोदा के नाम सेसंवाददाता, देवघरमोहनपुर प्रखंड के ताराबाद गांव निवासी सुधीर दास की पुत्री यशोदा कुमारी(16) का समुचित इलाज पैसे के अभाव में नहीं हो रहा है. यशोदा का इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार यशोदा को पेट संबंधित गंभीर रोग है. इसके इलाज में काफी खर्च है. लेकिन परिजनों के पास यशोदा के समुचित इलाज के लिए पैसे नहीं है. यशोदा के पिता सुधीर दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिजनों के पास किराये का पैसा तक नहीं जुट रहा है. परिजनों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में यशोदा के इलाज में काफी पैसे भी खर्च हो चुके हैं. अब आगे इलाज के लिए पैसा नहीं है. परिजनों ने बताया कि देवघर में डॉ राजीव पांडेय द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क इलाज चल रहा है. इससे कुछ हद तक सहयोग मिला है. लेकिन समुचित इलाज में लंबी खर्च है.
पैसे के अभाव में यशोदा का नहीं हो रहा समुचित इलाज
फोटो : अमरनाथ में यशोदा के नाम सेसंवाददाता, देवघरमोहनपुर प्रखंड के ताराबाद गांव निवासी सुधीर दास की पुत्री यशोदा कुमारी(16) का समुचित इलाज पैसे के अभाव में नहीं हो रहा है. यशोदा का इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार यशोदा को पेट संबंधित गंभीर रोग है. इसके […]
