विकास सह ऋ ण मेला की तैयारी में जुटे प्रशासन व बैंक पदाधिकारी

फोटो सुभाष में कैप्सन : समाहरणालय के सभा कक्ष में बंैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अमीत कुमार,डीडीसी व अन्य. – वरीय पदाधिकारियों ने बैंकों के परफार्मेंश की हुई समीक्षा – आरमित्रा स्कूल परिसर में 31 जनवरी को विकास सह ऋ ण मेला का आयोजन – एनआरएलएम, केसीसी, पीएमइजीपी व बैंकों के स्कीम पर […]

फोटो सुभाष में कैप्सन : समाहरणालय के सभा कक्ष में बंैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अमीत कुमार,डीडीसी व अन्य. – वरीय पदाधिकारियों ने बैंकों के परफार्मेंश की हुई समीक्षा – आरमित्रा स्कूल परिसर में 31 जनवरी को विकास सह ऋ ण मेला का आयोजन – एनआरएलएम, केसीसी, पीएमइजीपी व बैंकों के स्कीम पर विशेष जोर देने का निर्देश संवाददाता, देवघर आरमित्रा प्लस टू स्कूल परिसर में 31 मार्च को विकास सह ऋ ण मेला का आयोजन होना है. मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में प्रशासन व बैंक पदाधिकारियों की साझा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी अमीत कुमार ने की. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैंकर्स की मौजूदगी में बैंक वाइस परफार्मेंस की समीक्षा की. बैठक में सरकारी योजनाओं- एनआरएलएम, केसीसी, पीएमइजीपी व अन्य बैंक स्कीम के मामले में किस बैंक ने कितना परफार्म किया. इसका आकलन किया गया. किस बैंक के हिस्से में कितना लोन देना बाकी रह गया, उसकी सूची तैयार की गयी. अंत में डीसी श्री कुमार ने बैंक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों में लंबित पड़े आवेदनों को चार दिनों के अंदर निबटाने का निर्देश दिया. इस दौरान डीडीसी संजय कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक शशिकांत झा व एलडीएम डीएल राम ने अपने विचार रखे. बैठक में एसबीआइ के चीफ मैनेजर (रुरल), बैंक ऑफ इंडिया के वरीय प्रबंधक एसके ठाकुर सहित सभी बैंकों के पदाधिकारी व समन्वयक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >