तसवीर है राजीव के फोल्डर में री-नेम प्रतिनिधि, जसीडीह हैदराबाद एसवेस्ट्स सिमेंट प्रोड्क्टस लिमिटेड जसीडीह कामगार संघ के पदाधिकारियों के चयन को लेकर सोमवार को गुप्त मतदान कराया गया. इस अवसर पर संघ की ओर चुनाव पदाधिकारी के रूप में शिव कुमार सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष के लिए सुरेश नारायण सिंह व शिव नंदन मंडल प्रत्याशी थे. सुरेश नारायण सिंह को 23 मत और शिव नंदन मंडल को 22 मत मिला. श्री सिंह अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनिकेत रवि रंजन व सोमरा मरांडी उम्मीदवार थे. रवि रंजन को 29 व श्री मरांडी को 16 मत प्राप्त हुआ. रवि रंजन उपाध्यक्ष के लिए चुना गया. महामंत्री के प्रत्याशी प्रमोद देव को 26 तथा मो सफीद को 19 मत प्राप्त हुआ. श्री देव को महामंत्री चुना गया. सहायक महामंत्री बने रामू कापरी को 23 तथा हारे प्रत्याशी नकुल राणा को 22 मत मिले. कोषाध्यक्ष बने बबलू देव को 27 तथा दूसरे स्थान पर रहे बंटी केशरी को 18 मत मिले. कार्यालय सचिव बने विंदेश्वरी यादव को 28 मत तथा दूसरे स्थान पर रहे निशांत कुमार को 17 मत मिले. चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि सभी पदों का चयन गुप्त मतदान से हुआ. संघ के अजय कुमार सिंह आदि सदस्यों ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे को अबीर लगा कर व चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया.
हैदराबाद एसवेस्टस सिमेंट प्रोडक्टस लि कामगार संघ का गठन
तसवीर है राजीव के फोल्डर में री-नेम प्रतिनिधि, जसीडीह हैदराबाद एसवेस्ट्स सिमेंट प्रोड्क्टस लिमिटेड जसीडीह कामगार संघ के पदाधिकारियों के चयन को लेकर सोमवार को गुप्त मतदान कराया गया. इस अवसर पर संघ की ओर चुनाव पदाधिकारी के रूप में शिव कुमार सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष के लिए […]
