फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 09 Jun 2026 8:06 PM

विज्ञापन

देवघर साइबर पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल के पास साइबर ठगी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन और सिम भी बरामद किये हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . देवघर साइबर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे कस्टमर केयर, पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते थे. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. साइबर थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.

एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो की निगरानी में आठ जून को यह कार्रवाई की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडा थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल स्थित महुआ पेड़ के पास कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी ठगी की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपितों में कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी चिकु कुमार मंडल, जलाथर निवासी छोटू कुमार महतो तथा करौं थाना क्षेत्र के दुबरा निवासी कुंदन कुमार शामिल हैं. पूछताछ में आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. प्रारंभिक जांच में उनसे बरामद दो मोबाइल नंबरों के विरुद्ध प्रतिबिंब पोर्टल व एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज पायी गयी है. पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी के अलावा पीएम किसान योजना, लोन दिलाने और कस्टमर केयर सहायता उपलब्ध कराने का झांसा देकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाना के एसआइ संतोष कुमार मंडल, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

हाइलाइटर

फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगीकुंडा थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल स्थित महुआ पेड़ के पास गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी

तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद, साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola