वैक्सीनेटरों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का मिला प्रशिक्षण

Published by : BALRAM Updated At : 09 Jun 2026 8:04 PM

विज्ञापन

मधुपुर में पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में मंगलवार को आगामी पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान बूथ संख्या 1 से 14 तक के पोलियो सुपरवाइजरों और वैक्सीनेटरों को अभियान के सफल संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ शाहीद ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा. अभियान के पहले दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थापित पोलियो बूथों में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलायी जायेगी. वहीं दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे. उन्होंने कहा कि भारत में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी पोलियो के मामले सामने आते हैं. इसी कारण संक्रमण का खतरा बना रहता है और प्रत्येक वर्ष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है. मधुपुर में इस बार कुल 225 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 50 शहरी और 173 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं. अभियान के तहत 58,589 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए 28,865 घरों तक स्वास्थ्यकर्मी पहुंचेंगे. अभियान में 45 सुपरवाइजर, 458 वैक्सीनेटर तथा निगरानी के लिए 10 चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए पांच ट्रांजिट बूथ भी बनाए गए हैं. प्रशिक्षण में वीवीएम, टैली शीट भरने तथा स्कूलों में जागरूकता संबंधी निर्देश भी दिए गए. मौके पर पोलियो प्रशिक्षक डॉ रंजीत, डॉ गोपाल पंडित, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, दामोदर वर्मा, बीटीटी समेत सभी संबंधित बूथ के पोलियो सुपरवाइज, सहिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola