Deoghar News : 25 हजार श्रद्धालुओं ने किये जलार्पण

पौष माह शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किये. इस दौरान सुबह में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.

संवाददाता, देवघर : पौष माह शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किये. इस दौरान सुबह में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी, जबकि दोपहर बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गयी थी. दोपहर बाद श्रद्धालु सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर जलार्पण कर रहे थे. शनिवार की सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद सरदारी पूजा की गयी. पूजा के बाद सभी भक्तों के लिए मंदिर का पट खोला गया, इसके बाद श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >