गूगल के जरिये सेल्स प्रमोशन कराने के नाम पर 26550 रुपये की ठगी

देवघर : गूगल के जरिये सेल्स प्रमोशन कराने के नाम पर मॉडर्न आर्ट एंड क्रॉफ्ट के निरंजन कुमार सिंह से एक प्राइवेट कंपनी के कर्मियों द्वारा 26550 रुपये की ठगी कर ली गयी है. इस संबंध में उसने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई का आग्रह किया है. जिक्र है कि अपने संस्थान के विज्ञापन […]

देवघर : गूगल के जरिये सेल्स प्रमोशन कराने के नाम पर मॉडर्न आर्ट एंड क्रॉफ्ट के निरंजन कुमार सिंह से एक प्राइवेट कंपनी के कर्मियों द्वारा 26550 रुपये की ठगी कर ली गयी है. इस संबंध में उसने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई का आग्रह किया है. जिक्र है कि अपने संस्थान के विज्ञापन के लिये उसने कंपनी को 26550 रुपये का भुगतान किया था.

कंपनी कर्मियों से गूगल पर विभिन्न प्रकार के सेल्स प्रमोशन कराने की बात हुई थी. किसी तरह का विज्ञापन उसके संस्थान का गूगल पर लंबे समय से नहीं दिखा. वे लोग उसके साथ टाल-मटोल करते रहे. कंपनी का मुख्य ऑफिस लुधियाना व ब्रांच ऑफिस कोलकाता में है. आठ कंपनी कर्मियों को उसने नामजद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >