संथाली मुहल्ले में मारपीट थाने में दी गयी शिकायत

जसीडीह : थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ले में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना को लेकर साजन कुमार हरिजन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुहल्ले में दो बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान मुहल्ले के छह व्यक्ति एकमत होकर आये […]

जसीडीह : थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ले में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना को लेकर साजन कुमार हरिजन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुहल्ले में दो बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान मुहल्ले के छह व्यक्ति एकमत होकर आये और साजन के साथ गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. उसे बचाने मां आयी, तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया.

इस दौरान हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख सभी व्यक्ति फरार हो गये. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >