दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

काम से लौटने के क्रम में अभय को शुक्रवार शाम में डढ़वा नदी के समीप अज्ञात गाड़ी ने मारा था धक्का सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कर उसका किया जा रहा था इलाज देवघर : सड़क दुर्घटना में शुक्रवार रात को घायल हुए जसीडीह थाना क्षेत्र के बनहेती नवाडीह गांव निवासी अभय महरा (50) […]

काम से लौटने के क्रम में अभय को शुक्रवार शाम में डढ़वा नदी के समीप अज्ञात गाड़ी ने मारा था धक्का

सदर अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कर उसका किया जा रहा था इलाज
देवघर : सड़क दुर्घटना में शुक्रवार रात को घायल हुए जसीडीह थाना क्षेत्र के बनहेती नवाडीह गांव निवासी अभय महरा (50) की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी.
डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी मिथिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद ओपी प्रभारी ने शव परिजनों को सौंप दिया. इस दौरान पुलिस को दिये बयान में अभय के दामाद पाथरौल निवासी दुर्गेश दास ने बताया कि उसके ससुर राजमिस्त्री का काम करते थे.
घटना के पूर्व वह काम पर से लौट रहे थे. उसी दौरान डढ़वा नदी के समीप अज्ञात चारपहिया गाड़ी ने उनकी बाइक में धक्का मारते हुए भाग गया. इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के आइसीयू में इलाज के दौरान अभय की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >