टावर चौक के समीप महिला से छेड़खानी, एक से पूछताछ

देवघर : टावर चौक के समीप खरीदारी कर रही रिखिया थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर में छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने पकड़कर उक्त व्यक्ति को नगर थाना लाया और पुलिस के हवाले कर दिया. महिला ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की […]

देवघर : टावर चौक के समीप खरीदारी कर रही रिखिया थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर में छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने पकड़कर उक्त व्यक्ति को नगर थाना लाया और पुलिस के हवाले कर दिया. महिला ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की है.

जिक्र है कि वह लेगिंस खरीदने जा रही थी. उसी क्रम में उक्त व्यक्ति पीछा करते-करते कपड़े की दुकान तक पहुंचा. अपने पैसे से लेगिंस खरीदने का ऑफर भी दिया. मना करने पर उसने जबरन खरीदने की बात करता रहा. मामले में नगर पुलिस बिहार के जमुई के माधव नाम के व्यक्ति को थाने में रखकर पूछताछ में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >