एसबीआइ मुख्य शाखा साधना भवन से एटीएम आने तक में हुई घटना
घटना के पूर्व जिला बल के हवलदार सुरेश ने एकाउंट से 49000 रुपये निकासी की थी
देवघर : एसबीआइ मुख्य शाखा साधना भवन में अपने एकाउंट से जिला बल के हवलदार बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयां निवासी सुरेश चौधरी ने 49 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद वह पासबुक अपटूडेट कराने बैंक के बाहर एटीएम में गये. इसी बीच बदमाशों ने उसका थैला काटकर रुपये उड़ा लिये.
इस संबंध में सुरेश ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी गयी है. मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस काे मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.
