महिला को बना लिया बंधक घर से 19,500 रुपये लेकर भागे

मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी सरिता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ थाना में एक आवेदन देकर घर से 19,500 रुपये की छिनतई का मामला दर्ज कराया है. सरिता ने बताया कि मंगलवार की शाम को तीन व्यक्ति ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर तीनों बिजली का मीटर चेक करने […]

मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी सरिता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ थाना में एक आवेदन देकर घर से 19,500 रुपये की छिनतई का मामला दर्ज कराया है. सरिता ने बताया कि मंगलवार की शाम को तीन व्यक्ति ने घर का दरवाजा खटखटाया.

दरवाजा खोलने पर तीनों बिजली का मीटर चेक करने की बात कहकर अंदर घुस गये. इसी बीच एक व्यक्ति ने मुंह दबा दिया व हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी. लोगों ने कहा कि तुम्हारे समधी ने जो पैसा दिया है वह कहां रखा है. इसी बीच उनमें से एक ने कमरे में रखे अटैची से पैसे निकाल लिये व फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >