ट्रेन से गिर कर युवक की मौत, पहचान नहीं

जसीडीह : जसीडीह-झाझा रेलखंड में जसीडीह रेलवे ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर शव को जसीडीह जीआरपी व आरपीएफ ने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह […]

जसीडीह : जसीडीह-झाझा रेलखंड में जसीडीह रेलवे ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर शव को जसीडीह जीआरपी व आरपीएफ ने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह को की-मैन शंभु कुमार दास रेलवे ट्रैक की जांच पड़ताल कर रहे थे. इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के समीप अप लाइन के पोल संख्या 323/41-43 के पास एक शव पड़ा हुआ देखा.
इसके बाद की-मैन ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने जीआरपी व आरपीएफ को मेमू देकर जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद जीआरपी के एएसआइ सुशील कुमार झा सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को बरामद किया. मृतक के पास से पुलिस को पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिले हैं.
इस कारण शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. साथ ही पहचान के लिए आसपास के गांव गंगटी सहित अन्य गांव के लोग भी पहुंचे पर पहचान नहीं कर सके. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवक किसी अज्ञात ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा तथा ट्रेन से गिर कर उसकी चपेट में आ गया होगा. शव क्षत-विक्षत अवस्था में पायी गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >