कार के धक्के से बाइक सवार दो महिला समेत तीन घायल

जसीडीह : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह गांव के समीप शनिवार की शाम को कार के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में दो महिलाएं व एक युवक शामिल हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना […]

जसीडीह : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह गांव के समीप शनिवार की शाम को कार के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में दो महिलाएं व एक युवक शामिल हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी लीलूडीह गांव निवासी मुंदर दास अपने परिजन के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल (जेएच 15आर 5078) पर सवार होकर देवीपुर के रामपुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान नावाडीह के अजय नदी पुल के पास देवीपुर की ओर से आ रही अज्ञात कार ने सामने से मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया.
इससे मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं समेत तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये. घायलों को गांव के समीर कुमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलते ही थाना के एएसआइ आरसी चौधरी ने सदलबल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >