झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : डर का माहौल बनाने का हुआ था प्रयास: अर्जुन मुंडा

मधुपुर/देवघर : बुधवार को मधुपुर से भाजप प���रत्याशी राज पलिवार व देवघर से भाजप प्रत्याशी नारायण दास के नामांकन में आदिवासी जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे. श्री मुंडा ने मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा […]

मधुपुर/देवघर : बुधवार को मधुपुर से भाजप प्रत्याशी राज पलिवार व देवघर से भाजप प्रत्याशी नारायण दास के नामांकन में आदिवासी जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे. श्री मुंडा ने मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीता कर इतना सशक्त बनाया कि कश्मीर से धारा 370 हटा दिया गया और राम मंदिर निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया.

उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक फायदा के लिए बहुत सारे लोगों ने राम मंदिर का फैसला आने से पूर्व देश में डर का माहौल पैदा करने का प्रयास किया. धारा 370 हटा कर भाजपा ने अपनी दृढ इच्छा शक्ति को दिखला दिया है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >