अवैध रूप से चल रहा था डिपो 35 टन कोयला बरामद

चितरा : थाना क्षेत्र के जमनीटांड़ गांव के पास अवैध रूप से चल रहे कोयला डिपो से छापेमारी कर लगभग 35 टन कोयला बरामद किया गया. सीआइएसएफ इंस्पेक्टर व सिक्युरिटी इंचार्ज रुपेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि कोलियरी जीएम आरआर अमिताभ व सीआइएसएफ के कमांडेंट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने […]

चितरा : थाना क्षेत्र के जमनीटांड़ गांव के पास अवैध रूप से चल रहे कोयला डिपो से छापेमारी कर लगभग 35 टन कोयला बरामद किया गया. सीआइएसएफ इंस्पेक्टर व सिक्युरिटी इंचार्ज रुपेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि कोलियरी जीएम आरआर अमिताभ व सीआइएसएफ के कमांडेंट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी.

उन्होंने बताया कि कोलियरी के अगल-बगल गांव के जंगल झाड़ी व सूनसान क्षेत्र में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है.
जबतक कोयला डिपो बंद नहीं कर दिया जाता है, यह अभियान जारी रहेगा. छापेमारी से पहले इसकी सूचना थाना को भी दे दी गयी थी. छापेमारी टीम में सुरक्षा इंस्पेक्टर बिनोद टोपनो, अमित रमानी, सीआइएसएफ के 20 बल व पांच सुरक्षा गार्ड तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >