देवघर स्टेशन पर 10 करोड़ से बनेगा वाशिंग पिट

देवघर :अब देवघर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों के खुलने का रास्ता साफ हो गया है. देवघर रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ की लागत से ट्रेन वाशिंग पिट बनेगा. रेलवे ने देवघर स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण का टेंडर निकाल दिया है. इस वाशिंग पिट के निर्माण के लिए सांसद डाॅ निशिकांत दुबे […]

देवघर :अब देवघर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों के खुलने का रास्ता साफ हो गया है. देवघर रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ की लागत से ट्रेन वाशिंग पिट बनेगा. रेलवे ने देवघर स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण का टेंडर निकाल दिया है. इस वाशिंग पिट के निर्माण के लिए सांसद डाॅ निशिकांत दुबे की रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ दिल्ली में बैठक हुई थी.

उसके बाद बजट में प्रावधान कर इस वाशिंग पिट की स्वीकृति दी गयी. लोकसभा चुनाव से पहले इस वाशिंग पिट का शिलान्यास भी डॉ दुबे ने किया था. रेलवे इसके लिए जमीन भी फाइनल कर दिया है. टेंडर के अनुसार, छठ पूजा के बाद वाशिंग पिट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. करीब एक साल में निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. इसमें रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अलावा मैकेनिकल, सिंग्नल व इलेक्ट्रीकल विभाग के कार्य होंगे. वाशिंग पिट में ट्रेनों की धुलाई, सफाई व मेंटेनेंस जैसे कार्य होंगे.

इसके बाद लंबी दूरी की ट्रेनें तैयारी के साथ खुल पायेगी. वाशिंग पिट का निर्माण पूरी होने पर जसीडीह-चेन्नई एक्सप्रेस देवघर स्टेशन से खुलेगा. साथ ही देवघर से मुंबई व जनशताब्दी की तर्ज पर देवघर से हावड़ा नयी ट्रेन खोलने का प्रस्ताव है. यह वाशिंग पिट तैयार होने पर सबसे पहले देवघर-अगरतला एक्सप्रेस का वाशिंग व मेंटेनेंस शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >