महिलाओं की सीटें बदली पर कोटिवार आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा

देवघर : अप्रैल 2020 में होनेवाले देवघर नगर निगम चुनाव के लिए 36 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है. इस बार वार्डों में आरक्षण राउंडवार के अनुसार तय किया गया है. कोटिवार (जातिगत) आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जो सीट सामान्य, ओबीसी, एससी महिलाओं के […]

देवघर : अप्रैल 2020 में होनेवाले देवघर नगर निगम चुनाव के लिए 36 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है. इस बार वार्डों में आरक्षण राउंडवार के अनुसार तय किया गया है. कोटिवार (जातिगत) आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जो सीट सामान्य, ओबीसी, एससी महिलाओं के लिए आरक्षित थी, उस पर उसी वर्ग के पुरुष भी चुनाव लड़ सकेंगे.

इसी तरह जो सीट सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के लिए चिह्नित की गयी थी, उस पर उसी वर्ग की सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी. तीन अक्तूबर को नगर निगम चुनाव के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मीनाक्षी भगत ने सीटों का आरक्षण का प्रारूप समेत नगर निगम के मतदान केंद्रों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय को सौंप दी. राज्य निर्वाचन आयुक्त के स्तर इस प्रारूप की स्वीकृति भी दे दी गयी है. 10 अक्तूबर के बाद निर्वाचन आयोग के स्तर से वार्डों के आरक्षण के इस स्वीकृत प्रारूप का प्रकाशन भी कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >