देवघर : साइबर ठगी की छानबीन में देवघर पहुंची मुंबई पुलिस

देवघर : मुंबई के ठाणे जिले के विक्रोली थाने की पुलिस सोमवार को साइबर अपराध की छानबीन में देवघर पहुंची. यहां नगर थाने के सहयोग से विक्रोली थाने में साइबर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की छानबीन के लिए एचडीएफसी बैंक के सारवां मोड़ के समीप की शाखा में गयी. इसके बाद मुंबई पुलिस किसी […]

देवघर : मुंबई के ठाणे जिले के विक्रोली थाने की पुलिस सोमवार को साइबर अपराध की छानबीन में देवघर पहुंची. यहां नगर थाने के सहयोग से विक्रोली थाने में साइबर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की छानबीन के लिए एचडीएफसी बैंक के सारवां मोड़ के समीप की शाखा में गयी. इसके बाद मुंबई पुलिस किसी दूसरे मामले की छानबीन के लिए पालोजोरी थाना रवाना हो गयी. मुंबई पुलिस की छापेमारी टीम में विक्रोली थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र महतो, हवलदार पाटिल व पुलिसकर्मी ठाकुर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >