एसपी के फर्जी साइन से पत्र जारी कर आठ को बताया साइबर अपराधी

गोपनीय कार्यालय का फर्जी पत्र मधुपुर में वायरल देवघर/मधुपुर : मधुपुर में इन दिनों एसपी कार्यालय के गोपनीय शाखा की ओर से जारी फर्जी पत्र खूब वायरल हो रहा है. उक्त फर्जी पत्र वायरल करने में कुछ बिचौलिये किस्म के लोगों की सहभागिता सुनने को मिल रही है, जो कतिपय पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साइबर […]

गोपनीय कार्यालय का फर्जी पत्र मधुपुर में वायरल

देवघर/मधुपुर : मधुपुर में इन दिनों एसपी कार्यालय के गोपनीय शाखा की ओर से जारी फर्जी पत्र खूब वायरल हो रहा है. उक्त फर्जी पत्र वायरल करने में कुछ बिचौलिये किस्म के लोगों की सहभागिता सुनने को मिल रही है, जो कतिपय पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साइबर अपराधियों के नाम लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं.
उक्त पत्र दिखाकर वैसे तत्व लोगों को दोहन करते हैं और पैसे एंठने में लगे हैं. इसकी जानकारी मधुपुर थाना सहित अनुमंडल मुख्यालय के पुलिस अधिकारियों को भी है. बावजूद मधुपुर अनुमंडल व थाने के स्तर से वायरल एसपी के फर्जी पत्र को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. एसपी के उक्त फर्जी पत्र में ज्ञापांक नंबर के साथ 31 अगस्त 2019 निर्गत तिथि अंकित है.
उक्त पत्र मधुपुर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को संबोधित है, जिसमें साइबर अपराधियों के संबंध में प्राप्त गुप्त सूचना पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >