संत फ्रांसिस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, हंगामा, तोड़फोड़

जसीडीह : जसीडीह स्थित संत फ्रांसिस हॉस्पिटल में शुक्रवार की देर शाम प्रसव के बाद चकाई थाना क्षेत्र के महेशरी गांव निवासी सलेन्द्र राय की पत्नी 20 वर्षीय टोनी देवी की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया. […]

जसीडीह : जसीडीह स्थित संत फ्रांसिस हॉस्पिटल में शुक्रवार की देर शाम प्रसव के बाद चकाई थाना क्षेत्र के महेशरी गांव निवासी सलेन्द्र राय की पत्नी 20 वर्षीय टोनी देवी की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया.

मृतका के ससुर लक्ष्मी राय, देवर गौतम राय, विजय राय ने बताया कि महिला को शुक्रवार की दोपहर में प्रसव के लिए अस्पताल लाया था. अस्पताल में भर्ती के लिए प्रबंधक की ओर से 7000 रुपये की मांग की गयी थी. जिसे परिजनों के पैसे नहीं होने के कारण उसे वापस कर दिया. कुछ देर बाद महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे दुबारा अस्पताल में भर्ती कराया. 4000 रुपये डॉक्टर को देने के बाद महिला का इलाज शुरू हुआ.

डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चे को सकुशल जन्म दिया. इसी क्रम में महिला का दिल तेजी से धड़कने लगा. इसके बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गयी. वहीं परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है. महिला की मौत के बाद उन्होंने अस्पताल में घंटों हंगामा किया. घटना की जानकारी अस्पताल की ओर से जसीडीह थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ बीडी प्रसाद व ओमप्रकाश का सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >