पुलिस को है मिश्रा की तलाश पैर में गोली लगने की है चर्चा

आदर्श खवाड़े हत्याकांड : आरोपितों की तालाश में छापेमारी देवघर :आदर्श खवाड़े हत्याकांड में पुलिस को मिश्रा नामक युवक की तलाश है. घटना के दिन मिश्रा को पैर में गोली लगने की भी चर्चा है. मिश्रा के सहारे सभी अभियुक्तों को दबोचने की तैयारी चल रही है. पुलिस ने एक युवक को उठाया है, जिससे […]

आदर्श खवाड़े हत्याकांड : आरोपितों की तालाश में छापेमारी

देवघर :आदर्श खवाड़े हत्याकांड में पुलिस को मिश्रा नामक युवक की तलाश है. घटना के दिन मिश्रा को पैर में गोली लगने की भी चर्चा है. मिश्रा के सहारे सभी अभियुक्तों को दबोचने की तैयारी चल रही है. पुलिस ने एक युवक को उठाया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वह कई राज खोल चुका है.
उससे हरेक बिंदु पर पूछताछ जारी है. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आदर्श खवाड़े की हत्या क्यों की गयी. मामला पैसा का है या वर्चस्व की लड़ाई का. कहीं देवघर में फिर से गेंगवार तो नहीं शुरू हो गया है.
क्योंकि पुलिस की रणनीति बदलने से गेंगवार थम गया था. शहर में अपराध से जुड़े कई अपराधियों को जिला बदर किया गया है. कुछ का नाम जिला बदर करने की लिस्ट में जोड़ने की तैयारी भी चल रही है. पूछताछ में जो बातें सामने आयी है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है. उसकी बात सत्य निकली तो पुलिस को उम्मीद है कि सभी अभियक्त 24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >