जसीडीह : थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के मांग में जबरन सिंदूर डालने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत नाबालिग के परिजनों ने थाना में दी है. परिजनों ने बताया कि नाबालिग बीते सोमवार को कुकरुम पहाड़ स्थित मंदिर पूजा-अर्चना करने के लिए गयी थी.
वह पूजा करने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम में मंदिर में थाना क्षेत्र के जमनी गांव निवासी युुुुवक आचानक आया और लड़की के मांग में सिंदूर डाल कर युवक फरार हो गया. नाबालिग घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
