जसीडीह : जसीडीह स्टेशन में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार पर वहां काम कर रहे मजदूरों ने पिटाई करने की एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजूदरी की मांग करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. जसीडीह थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव निवासी सुरेश यादव व मनोज यादव ने बताया कि वे जसीडीह स्टेशन पर अमर इंजीकाॅन एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक के पास मजदूरी का काम कर रहे थे. काम के एवज में कंपनी की ओर से उसे 8000 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही गयी थी.
मजदूरी मांगने पर की मारपीट ठेकेदार पर दर्ज हुई एफआइआर
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार पर वहां काम कर रहे मजदूरों ने पिटाई करने की एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजूदरी की मांग करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. जसीडीह थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव निवासी सुरेश […]

मजदूरी मांगने पर की मारपीट ठेकेदार पर दर्ज हुई एफआइआर
एक माह बीत जाने के बाद ठेकेदार ने मजदूर को मात्र 4500 रुपये मजदूरी दिये. बाकी पैसे मांगने पर अगले महीने देने की बात कही गयी. इसी तरह छह महीने बीत गये. जब बकाया पैसे मांगे तो ठेकेदार ने गाली गलौज की व इसका विरोध करने मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.