नाबालिग से मारपीट व छेड़खानी की एफआइआर दर्ज

देवघर : जसीडीह थाना अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव की नाबालिग के साथ छेड़खानी, मारपीट व छिनतई किये जाने को लेकर थाना में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एफआइआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह घर में अकेली काम कर रही थी. इसी क्रम में गांव का राजेश यादव दीवार फांद कर घर में […]

देवघर : जसीडीह थाना अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव की नाबालिग के साथ छेड़खानी, मारपीट व छिनतई किये जाने को लेकर थाना में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

एफआइआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह घर में अकेली काम कर रही थी. इसी क्रम में गांव का राजेश यादव दीवार फांद कर घर में घुस गया तथा अकेले पाकर में छेड़खानी करने लगा. हो हल्ला करने पर भागकर अपने घर चला गया. इसके बाद दुबारा परिवार के गंगाधर यादव, परमेश्वर यादव, चंदन यादव व अन्य के साथ आकर छेड़खानी करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >