अंडरग्राउंड विद्युतीकरण का काम जुलाई तक होगा पूरा

देवघर/गोड्डा : देवघर व गोड्डा में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर गुरुवार को सांसद डॉ निशिकांत दुबे व बिजली विभाग के एमडी राहुल कुमार पुरवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में चेंबर अॉफ कॉमर्स के अधिकारियों को भी खास तौर पर बुलाया गया था. बैठक में 24X7 बिजली आपूर्ति के लिए […]

देवघर/गोड्डा : देवघर व गोड्डा में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर गुरुवार को सांसद डॉ निशिकांत दुबे व बिजली विभाग के एमडी राहुल कुमार पुरवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में चेंबर अॉफ कॉमर्स के अधिकारियों को भी खास तौर पर बुलाया गया था. बैठक में 24X7 बिजली आपूर्ति के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर बल दिया गया.

देवघर शहर के चल रहे अंडरग्राउंड वायरिंग का काम जुलाई तक खत्म करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सांसद ने बताया जसीडीह ग्रिड बनने में 30 साल लग गये. 31 अगस्त तक दुमका-जसीडीह ग्रिड को जोड़ने का काम भी पूरा हो जाने की उम्मीद है. वहीं राहुल पुरवार ने बताया कि देवघर में श्रावणी मेला से पहले सभी कार्य पूरा कर लिया जायेगा. मानसिंघी के पास एक पावर सब स्टेशन बनेगा, इससे इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >