ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों को निरीक्षण

सारठ बाजार : लोक सभा चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर कैशल चांद मीणा ने प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र निरीक्षण किया. इसी क्रम में दिन के करीब डेढ़ बजे उमवि कचुवाबांक मतदान केंद्र संख्या 70 व 71 पहुंचे स्कूल में ताला बंद मिला. जिसके बाद मवि सारठ मतदान केंद्र संख्या 45,46,47 व 48 का शौचालय, पानी, […]

सारठ बाजार : लोक सभा चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर कैशल चांद मीणा ने प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र निरीक्षण किया. इसी क्रम में दिन के करीब डेढ़ बजे उमवि कचुवाबांक मतदान केंद्र संख्या 70 व 71 पहुंचे स्कूल में ताला बंद मिला. जिसके बाद मवि सारठ मतदान केंद्र संख्या 45,46,47 व 48 का शौचालय, पानी, रैंप बिजली आदि व्यवस्था का जायजा लिया.

इस क्रम में विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर नारजगी व्यक्त करते 24 घंटे के अंदर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा को सफाई कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण दल में आनंद मिचारी, रमेश झा, मनोज अंबष्ठ, आदि शामिल साथ रहे. मौके पर निर्वाचन कोषांक सहायक शशिकांत मिश्र, बीएलओ सुधीर वर्मा, बीएलओ रमेश तुरी, धीरेंद्र यादव, रवि झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >