शराब दुकान के सामने से सेल्समेन की बाइक चोरी

देवघर : रांगा मोड़ स्थित शराब दुकान के सामने से चोरों ने सेल्समेन की ड्रीम युगा बाइक (जेएच 21 इ 3822) की चोरी कर ली. इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी सुजीत कुमार राय ने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि बाइक धनबाद […]

देवघर : रांगा मोड़ स्थित शराब दुकान के सामने से चोरों ने सेल्समेन की ड्रीम युगा बाइक (जेएच 21 इ 3822) की चोरी कर ली. इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी सुजीत कुमार राय ने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है.

जिक्र है कि बाइक धनबाद वाइन के नाम से रजिस्टर्ड है. वह धनबाद वाइन का स्टाफ है. हर दिन की तरह बाइक दुकान के सामने लगाकर अंदर गया. रात नौ बजे बाहर निकला, तो बाइक गायब मिली. खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चलने पर डायल-100 में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस वहां जांच-पड़ताल के लिए पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >