ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने जना बच्चा

देवघर : चलती ट्रेन के बोगी में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. जज्जा-बच्चा को जसीडीह आरपीएफ ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. आरपीएफ के अनुसार, जसीडीह स्टेशन के डाउन लाइन पर दानापुर- टाटा एक्सप्रेस आरपीएफ सील को चेक कर रही थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि […]

देवघर : चलती ट्रेन के बोगी में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. जज्जा-बच्चा को जसीडीह आरपीएफ ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. आरपीएफ के अनुसार, जसीडीह स्टेशन के डाउन लाइन पर दानापुर- टाटा एक्सप्रेस आरपीएफ सील को चेक कर रही थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन के महिला बोगी में किसी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है.

सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई एके मिश्रा और एएसआई सीबी राम पहुंच कर महिला को अन्य महिलाओं तथा महिला पुलिस के सहायता से ट्रेन से उतार कर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि महिला रिंकू देवी (पति जीतेंद्र राज) सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है. वह सुबह पटना से जसीडीह आ रही थी.

इसी क्रम में महिला को ट्रेन में ही पेन शुरू हुआ. बाढ़ स्टेशन के आसपास महिला ने बच्ची को जन्म दी. इसके बाद जसीडीह पहुंचने के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां महिला इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >