ट्रैक्टर के धक्के से ऑटो सवार चार लोग घायल

देवघर : जसीडीह देवघर मुख्य पद के डाबरग्राम रोहिणी मोड़ पर बुधवार को ट्रैक्टर के धक्के से ऑटो सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, ऑटो जेएच 10 एसी 9552 देवघर से सवारी लेकर जसीडीह जाने के दौरान रोहिणी […]

देवघर : जसीडीह देवघर मुख्य पद के डाबरग्राम रोहिणी मोड़ पर बुधवार को ट्रैक्टर के धक्के से ऑटो सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, ऑटो जेएच 10 एसी 9552 देवघर से सवारी लेकर जसीडीह जाने के दौरान रोहिणी मोड़ पर रोहिणी से देवघर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से धक्का मार दिया व देवघर की ओर फरार हो गया.

हादसे में चालक डाबरग्राम निवासी संजय कुमार, बिहार के पटना के कंकड़बाग निवासी रीता देवी, जमुई के सोनू कुमार व मो अजीज गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना जसीडीह थाना को मिलते ही थाना से एसआइ आरपी मिश्रा सदलबल पहुंचे व घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गया. घटना से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसे पुलिस थाना ले गयी. घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >